मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र के तालिब से साइबर आरोपियों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने के नाम पर बुधवार को 48.39 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने साइबर पुलिस को जांच का निर्देश दिया।
सकौती गांव निवासी तालिब ने बताया कि वह एसबीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करता है। बृहस्पतिवार शाम उसके मोबाइल पर एक युवती ने फोन कर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने के लिए कहा। इस पर तालिब ने लिमिट बढ़ाने के लिए कह दिया।
आरोप है कि इस पर युवती ने तालिब के व्हाट्सअप पर एक लिंक भेजा। तालिब ने लिंक खोल कर देखा। पीड़ित के अनुसार लिंक खोलते ही उसके खाते से साइबर आरोपियों ने 48.39 हजार रुपये उड़ा दिए। तालिब ने युवती के संपर्क करने का प्रयास किया मगर संपर्क नहीं हो सका। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की होगी।