फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ध्वजारोहण के साथ 48 दिवसीय भक्तामर विधान पाठ का शुभारंभ

विज्ञापन
कैलाश पर्वत पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। कस्बे के श्री दिगंबर जैन कैलाश पर्वत मंदिर पर विश्व की सुख-शांति-समृद्धि के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ का 20वां आयोजन किया गया। आचार्य 108 विद्यासागर महाराज, आचार्य भारत भूषण मुनिराज के मंगल आशीर्वाद एवं बाल ब्रह्मचारी सुनीता दीदी के निर्देशन व विधानाचार्य नीतेश एवं दीपक शास्त्री के मंत्रोच्चारण के साथ रमेशचंद जैन, पंकज जैन, प्रीति जैन ने झंडारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
तीर्थ क्षेत्र कमेटी के महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, विजय कुमार जैन ने विद्वानों को शास्त्र भेंट किया। मुकेश जैन, सुनील जैन ने उपस्थित इंद्र-इंद्राणियों और अतिथियों का मंगल तिलक माला-मुकुट पहनाकर सम्मान किया। सुनीता दीदी ने भजन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मुख्य कलश लेने का सौभाग्य उमेशचंद जैन, रिषभ को प्राप्त हुआ। प्रथम स्वर्ण कलश से पंकज जैन, प्रीति जैन ने अभिषेक किया। मंगलदीप प्रज्ज्वलन ललिता जैन, राजीव जैन ने किया। भगवान आदिनाथ जिनालय में शांतिधारा राजीव जैन, रोषित, श्रेयांश जैन, देवांशु जैन यशि, अक्षिता जैन, अनिल जैन, अभिषेक जैन, मानविक, मोहित जैन ने किया। शालिनी जैन ने शास्त्र भेंट किए।
विधान के प्रथम दिन 181 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया। जिसमें 57 परिवार की ओर से प्रतिदिन विधान का आयोजन होगा। बाल ब्रह्मचारी सुनीता दीदी के मंत्रोच्चारण से विधान का शुभारंभ हुआ। सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य राजीव जैन को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

भक्तामर पाठ का वाचन वीरेंद्र जैन व गुरुकुल के बच्चों द्वारा किया गया। सायंकालीन आरती का दीप प्रज्ज्वलन कमला जैन, अंजू जैन, अंकिता जैन ने किया। प्रश्न मंच के पुरस्कार विपिन जैन ने प्रदत्त किए। इस मौके पर जीवेंद्र जैन, मुकेश जैन, राजेंद्र जैन, सुनील जैन का सहयोग रहा।

कैलाश पर्वत पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें