फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गंगानगर स्थित आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को मेरठ पुलिस फाइटर और जीबीसीसी क्रिकेट टीम के बीच मैच हुआ। इसमें जीबीसीसी की टीम ने तीन विकेट से मैच जीता। मेरठ पुलिस फाइटर की टीम ने 25 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। इसमें गौरव ने 40, कपिल ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में चिराग, कपिल, दुर्गी ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीबीसीसी की टीम ने 23.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीता। इसमें मयंक ने 59 और चिराग ने 32 रन की पारी खेली। प्लेयर ऑफ द मैच चिराग को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मयंक और फाइटर ऑफ द मैच विवेक को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज विवेक यादव रहे। इस मौके पर निदेशक क्रिकेट एकेडमी उदित गौड ने सभी को बधाई दी।