फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस में नौ मार्च को होगा दीक्षांत समारोह, 471 टॉपर्स को मिलेंगे मेडल-विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र

Fri, 05 Mar 2021 12:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू फाइल फोटो
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) कैंपस में नौ मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह में 471 टॉपर्स को स्वर्ण पदक और विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इनमें वर्ष 2020 के साथ ही 2019 के भी स्वर्ण पदक शामिल हैं। सभी छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए सूचना भेज दी गई है।

विज्ञापन


सीसीएसयू के 32वें दीक्षांत समारोह में वर्ष 2020 के लिए 01 कुलाधिपति रजत पदक, 01 पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक, 168 कुलपति स्वर्ण पदक, 55 प्रायोजित स्वर्ण पदक, 191 विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र, 02 चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार दिए जाएंगे। वर्ष 2019 के लिए 23 कुलपति स्वर्ण पदक, 04 प्रायोजित स्वर्ण पदक एवं 26 विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल 59 होनहारों को पदक देंगी। बाकी टॉपर्स को कुलपति मेडल देंगे। राजभवन से कोई नई गाइड लाइन नहीं आने के चलते सभी टॉपर्स को आमंत्रित किया गया है। समारोह में मंच पर कुलाधिपति-राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, गुजरात विवि के पूर्व कुलपति प्रो. एमएन पटेल, विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री-शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, सीसीएसयू के कुलपति प्रो. एनके तनेजा और प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला मौजूद रहेंगी।

अतिक्रमण नहीं हटवा पाया प्रशासन
दीक्षांत समारोह के लिए विवि में रंग-रोगन आदि कराया जा रहा है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम से लेकर गेट तक सभी का रंग बदला गया है। विवि के एक साइड की पूरी दीवार के बाहर सड़क पर झुग्गी-झोपड़ी बनी हैं, जिन्हें अभी तक नहीं हटाया गया है। लापरवाही का आलम ये है कि मुख्यमंत्री से लेकर राज्यपाल तक सभी अधिकारियों को सड़कों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: वायरल हो रहा दरोगा का ये वीडियो, पहले दिखाई धौंस, फिर लात मारकर फेंकी सब्जी और...
विज्ञापन


विवि प्रशासन इसको लेकर कई बार जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को पत्र लिख चुका है लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है। डीएम भी नगर निगम के अधिकारियों को इस संबंध में फटकार लगा चुके हैं। उसके बाद भी झुग्गियां नहीं हटाई गई हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें