फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन दिलाने के नाम पर 45.83 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर निवासी युवक को जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन दिलाने के नाम पर दो लोगों ने 45.83 लाख रुपये हड़प लिए। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अब्दुल्लापुर निवासी तैमूर अली ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि हापुड़ के गांव अठसैनी निवासी जीशान से उनकी जान-पहचान थी। उसने बताया था कि वह एशियन प्रॉपर्टी ग्रुप में काम करता है। गौतमुबद्धनगर के जेवर में छह बीघा जमीन काफी सस्ती मिल रही है। एयरपोर्ट बनने के बाद इसके बाद काफी बढ़ जाएंगे। वर्ष 2022 में जीशान ने उनकी मुलाकात मोहसिन से दिल्ली के शाहीन बाग स्थित उसके कार्यालय पर कराई और बताया कि एशियन प्रॉपर्टी ग्रुप इन्हीं का है। दोनों ने तैमूर अली को विश्वास में लेकर जेवर की विमान विहार कॉलोनी में एक हजार गज जमीन का सौदा 60 लाख रुपये में तय कर लिया। यह भी तय हुआ कि वह 60 लाख रुपये दो साल में देंगे और 30 लाख रुपये देने पर बैनामा किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न तिथियों में 37.83 लाख रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर किए और आठ लाख रुपये मोहसिन को नकद दिए। इसके बाद भी आरोपी बैनामा करने में टाल-मटोल करते रहे। बाद में पता चला कि जिस जमीन का उन्होंने सौदा किया है वह मोहसिन के नाम नहीं है। पीड़ित ने आरोपियों से अपने रुपये मांगे तो उन्होंने देने से इन्कार कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट ने सिविल लाइन पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए थे। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें