मेरठ। यातायात पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर लगे 44 वाहनों के चालान किए और पांच वाहनों को सीज किया। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
एसपी यातायात के अनुसार, यातायात पुलिस द्वारा सड़कों पर पटाखे जैसी तेज आवाज करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान चलाया गया। पूरे शहर भर में 332 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर लगे 44 वाहनों के चालान किए गए, जबकि पांच वाहनों को सीज किया।
एसपी यातायात ने बताया कि अपने वाहनों में अवैध मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें। नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे साइलेंसर ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, जिससे लोगों को असुविधा होती है और यह अपराध है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।