फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: प्रधानाचार्य के घर से 42 तोले सोना और 500 ग्राम चांदी के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/मोदीपुरम। रुड़की रोड पर पल्लवपुरम पुलिस चौकी के पास गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी में सोमवार रात बदमाशों ने प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह के मकान पर धावा बोल दिया। बदमाश मकान से 42 तोले सोना और 500 ग्राम चांदी के जेवरात समेत करीब 30 लाख का सामान चुरा ले गए। पड़ोस में रहने वाले सीओ विजिलेंस दीपक त्यागी के मकान की छत के रास्ते बदमाश प्रधानाचार्य के घर में घुसे थे।
विज्ञापन


गुरुकुल इंटर कॉलेज डोरली के प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह पत्नी डॉ. संगीता सिंह, बेटे आदित्य और पुत्रवधू आकांक्षा के साथ कॉलोनी में रहते हैं। बेटा आदित्य व आकांक्षा नोएडा में नौकरी कर रहे हैं। सोमवार रात प्रधानाचार्य और उनकी पत्नी भूतल पर सोए थे। ऊपर की मंजिल से बदमाश घर में घुसे। बदमाशों ने अलमारियों का ताला तोड़ा और जेवरात और अन्य सामान ले गए।

मंगलवार सुबह डॉ. संगीता ने देखा कि ऊपर के कमरों और अलमारियों के ताले टूटे पड़े हैं। सामान भी बिखरा पड़ा था। उन्होंने पति को इस बारे में बताया। बाद में पुलिस को सूचित किया गया। पल्लवपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी राजपाल का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। एक संदिग्ध साइकिल सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें