मवाना। एक सप्ताह से लापता अटौरा रोड से निवासी युवक वसीम का शव रजबहे में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के भाई ने थाने में तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है।
अटौरा रोड निवासी वसीम (22) पुत्र इकबाल अंसारी आठ फरवरी से लापता था। उसके भाई इमरान अंसारी ने बताया कि वसीम की गुमशुदगी आठ फरवरी को दर्ज कराई थी। पिता इकबाल अंसारी ने बताया कि वसीम आठ भाई बहनों में पांचवें नंबर का था। वसीम अविवाहित था और मजदूरी करता था। सोमवार दोपहर वह घर से गया था। देर रात तक नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई थी। इकबाल का आरोप है कि उसके पुत्र की हत्या की गई है। सीओ आशीष शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।