फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूपी बार काउंसिल चुनाव में मतदान में 4173 मत पड़े

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..उत्तर प्रदेश बार काउन्सिल के चुनाव में मेरठ कचहरी परिसर में वोट डालने के लिए लाइ - फोटो : poni news
विज्ञापन
यूपी बार काउंसिल के चुनाव में बुधवार को मेरठ मवाना, सरधना के 5885 मतदाता अधिवक्ताओं में से 4173 अधिवक्ताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। इसमें मेरठ में 3894, सरधना में 158 मत व मवाना में 121 मतों का प्रयोग हुआ।
विज्ञापन

यूपी बार काउंसिल के 25 पदों के लिए पूरे प्रदेश में 333 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। चुनाव प्रदेश में चार चरणों में होना है। मंगलवार को भारी वर्षा के चलते मतदान काफी कम रहा। लेकिन बुधवार बारिश नहीं होने के कारण मतदान ज्यादा हुआ। मतदान जिला जज अनुपम कुमार की देखरेख में चुनाव अधिकारी जज आलोक द्विवेदी ने मतदान कराया। इनके अतिरिक्त अपर जिला जज पवन शुक्ला, बाबर खान तथा न्यायिक अधिकारी अनुराग सिंह, नदीम अनवर, नम्रता सिंह, हरिहर गुप्ता का सहयोग रहा। मेरठ के आठ उम्मीदवारों अनिल कुमार तोमर, रोहताश अग्रवाल, अरविंद कुमार भाटी, सुमित शर्मा, सरताज आलम गाजी, अजय कुमार त्यागी, पंकज गुप्ता, अनिल कुमार ने अपने समर्थन में वोट मांगे। वहीं दूसरे जिलों से भी आए हुए उम्मीदवारों ने भी वोट मांगे। पूरी कचहरी बैनरों और पोस्टरों से अटी रही। शाम पांच बजे तक हुआ मतदान शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें