फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन देश में भाजपा का करेगा सफाया

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर में पूर्व कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा निकाली
विज्ञापन

किठौर में समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा कराए गए सभी विकास कार्य अटके, नहीं हुए शुरू
किठौर। कस्बा किठौर एवं शाहजहांपुर में रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के नेतृत्व में समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों बाइक तथा साइकिल सवार कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान शाहजहांपुर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान शाहिद मंजूर भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी से देश की जनता परेशान है। जिसके चलते सपा-बसपा ने गठबंधन किया है। देश की जनता ने इस बार भाजपा को सबक सिखाने का मूड बना लिया है। गठबंधन प्रदेश और देश से भाजपा का सफाया करेगा।
विज्ञापन

कस्बा स्थित सपा नेता रिफाकत गांधी के आवास से पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के नेतृत्व में समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय यात्रा निकाली गई। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने साइकिल और बाइक से हिस्सा लिया। यात्रा किठौर में मैन रोड से होती हुई शाहजहांपुर स्थित झंडा चौक स्थित चौपाल पर पहुंचकर सपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में बहुत अंतर है। विकास के नाम पर केवल छलावा है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ। सड़कों का काम पिछली सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि किठौर क्षेत्र में ही दो साल में अपराध ने पिछले 10 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। जिसमें सबसे अधिक लूट है। भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। बदमाश पुलिसकर्मियों की हत्या करने से भी नहीं चूक रहे हैं। भाजपा सरकार के शासनकाल में क्षेत्र में एक भी गांव आदर्श नहीं बन सका है। इतना ही स्मार्ट सिटी भी महज बहकावा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। खाद के दाम डेढ़ गुना बढ़ गए हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, इरफान, शम्स परवेज, हाजी मोहम्मद आरिफ, राहत गांधी, आतिर आरिफ मंजूर, जावेद, वाहिद, अनिल रस्तोगी, हाजी जुल्फी, जानू चौधरी, अब्दुल वाहिद, नसीब आलम, अथर खां, मुमताज आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें