फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा के गठबंधन पर सपा बसपा कार्यकर्ता ने मिठाई बांटी खुशी मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरधना। नगर में दौराला रोड स्थित समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली के प्रतिष्ठान पर रविवार को सपा एवं बसपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए दोनों पार्टियों के गठबंधन को लेकर दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। दोनों पार्टी द्वारा मिलकर ही भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में हराया जा सकता है। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर गठबंधन की बधाई दी और लोकसभा चुनाव मिशन 2019 की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने कहा कि प्रदेश की जनता चाहती थी कि दोनों पार्टी एक होकर जनहित में कार्य करें। यह जनता की भावनाओं का सपा-बसपा द्वारा मिलकर सम्मान किया जाना है। इस मौके पर बसपा के जोनल कोर्डिनेटर विजय भारती ने कहा कि लोकसभा सीट पर प्रत्याशी कोई भी पार्टी उतारे कार्यकर्ता एकजुट होकर भारी मतों से विजयी बनाने का काम करेंगे। सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली के साथ ही नगराध्यक्ष सलीम अंसारी ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुट जाने की बात कही। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, ज्योति प्रसाद, हाजी खालिद शाहिद मलिक, ललित गुर्जर, दिलशाद अंसारी, दीपक सागर, नितिन कटारिया आदि मौजूद रहे।
मुख्य बातें
समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के दौराला रोड स्थित प्रतिष्ठान पर संयुक्त बैठक का आयोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें