फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड की नौकरी कर बेटी को दिलाई शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पारिवारिक समस्याओं के चलते जो महिला दसवीं से आगे नहीं पढ़ सकी। उसने अपनी बेटी को पढ़ाने के लिए घर से 45 किलोमीटर दूर गार्ड की नौकरी की। 12वीं में कॉलेज की टॉपर रही खुशबू की मां गुड्डी सैनी की हो रही है। जिसने घर की आर्थिक तंगी में बच्चों की पढ़ाई को जारी रखने के लिए गार्ड की नौकरी करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

89 प्रतिशत अंकों के साथ स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12वीं की टॉपर बनी खुशबु का परिवार लोहानी सराय में रहता है। पिता सुशील एक फैक्ट्री में काम करते हैं। सुशील की कमाई से परिवार चलाना और बच्चों की अच्छी परवरिश और शिक्षा को आगे बढ़ा पाना मुश्किल था। ऐसे में खुशबु की मां गुड्डी ने काम करने का निर्णय लिया। काफी मशक्कत के बाद उसे घर से 45 किलोमीटर दूर भगवानपुर की एक दवा कंपनी में गार्ड की नौकरी मिली। गुड्डी ने बताया कि पेट तो सभी भरते हैं, मगर उसने जो कुछ किया अपने बच्चों के लिए किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें