फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने 24 से 26 अप्रैल को पणजी गोवा के मीमार के होसल्ट में आयोजित चतुर्थ यूथ नेशनल गेम्स में ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। हस्तिनापुर टीम के कोच सुनील कुमार ने बताया कि चतुर्थ नेशनल गेम्स में ताइक्वांडो, कबड्डी, कुश्ती, बाक्सिंग, एथलेटिक, वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों से करीब एक हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें हस्तिनापुर टीम ने ताइक्वांडो में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। यहां लौटने पर उन्होंने बताया कि मलेशिया में होने वाले खेलों में ताइक्वांडो के लिए यह टीम भाग लेगी। यहां टीम कोच सुनील तोमर ने टीम के खिलाड़ियों प्रियांक, पुनीत, प्रियांशु, ओजस्व, वैभव, मीनाक्षी एवं अदिति आर्य को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें