न होने दें गर्भपात और गर्भ जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। राजेंद्रनगर पीएचसी पर आब्स व गायनिक सोसायटी की ओर शिविर लगाया गया। इसमें आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई। गर्भ जांच और गर्भपात दोनों कानूनी व मानवीय अपराध है, यह नहीं होने देना चाहिए, इसकी समाज से अपील की।
मेरठ आब्स एवं गायनिक सोसायटी की सचिव प्रोफेसर डॉ. भारती माहेश्वरी ने बताया कि फॉग्सी डे पर आयोजित इस कैंप में ग्रामीण स्वास्थ्यकर्मियों को गर्भवती महिलाओं की देखभाल, स्तनपान, परिवार नियोजन के तरीके, सुरक्षित डिलिवरी और गर्भपात के बारे में जानकारी दी गई। इस बात पर जोर दिया गया कि हर महिला को चिकित्सक के परामर्श से अस्पताल में डिलिवरी करानी चाहिए। यह भी बताया गया कि गर्भपात के लिए एमटीपी किट आदि भी सिर्फ चिकित्सक के परामर्श से ही लेनी चाहिए। साथ ही लगातार फॉलोअप में रहना चाहिए। स्वास्थ्य कर्मियों की जानकारी को भी प्रश्नावली के माध्यम से चेक किया गया है, उन्हें बुकलेट भी दी गई। ‘बेटी बचाओ’ कार्यक्रम को सभी महिला चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों ने सफल बनाने का प्रण लिया। कैंप में डॉ. रुकमा, डॉ. मंजूला, डॉ. कीर्ति दूबे, डॉ. प्रियंका और डॉ. रिचा आदि का सहयोग रहा।
खास बात
आशा और एएनएम को दी गई जानकारी, लगाया गया कैंप