फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी राज में कांप रहे माफिया और अपराधी: राणा  

Sun, 07 Jan 2018 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल की क्षमता वृद्धि और किसानों की भीड़ गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा का कद बढ़ा गई। किसानों की भारी भीड़ और मौके को उन्होंने भी पूरी तरह भुनाया। उनके भाषण से कई बार पंडाल तालियों से गूंजा। 
विज्ञापन

राणा ने कहा कि मेरठ क्रांति की धरती है। यहां के किसानों और जवानों ने देश का मान बढ़ाया है। पश्चिमी यूपी के शहीद जवान अंकित तोमर को नमन करता हूं। योगी सरकार में पुलिस का मनोबल बढ़ा है। पहले अखबारों में लूट और हत्या की खबर छपती थी। लेकिन अब 50 हजार और एक लाख के इनामी के मारे जाने की खबरें छपती हैं। योगी सरकार ने पश्चिमी यूपी को कई सौगात दी हैं। कैलाश मानसरोवर हाउस भी यहीं बनाया है। 
कहा कि योगी किसानों के नेता है। जब उनसे कहा गया कि वे मंच से मिल का शुभारंभ करें तो उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि वे मंच से नहीं बल्कि चेन पर जाकर शुभारंभ करेंगे। इस मिल की क्षमता वृद्धि की मांग पिछले 25 साल से की जा रही थी। लेकिन किसी सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने जब इस बारे में योगी जी से बात की तो उन्होंने तुरंत 150 करोड़ रुपये जारी कर दिए। यह अब तक की पहली सरकार है जिसने गन्ना ढुलाई भाड़े को कम करने का काम किया। गन्ना रेट बढ़ाया और बंद पड़ी मिलें चलवाने का काम किया जा रहा है। ये हमारा सौभाग्य है कि देश को मोदी जैसा पीएम और प्रदेश को योगी जैसा सीएम मिला है। इनके राज में माफिया और अपराधी कांप रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें