फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमसी में लगा नेत्र शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। केएमसी मेडिकल एंड एजूकेशन चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में केएमसी चिकित्सा संस्थान द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक चला, जिसमें डॉ. संजय गुप्ता द्वारा 150 मरीजों की कंप्यूटर से निशुल्क जांच कर मुफ्त दवाइयां दी गईं।
विज्ञापन

डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि सभी मरीज मेरठ और आसपास के क्षेत्रों के थे, इनमें ज्यादातर में सफेद मोतिया, काला मोतिया, नाखूना, आंखों की जलन, खुजली, आंखों से पानी आना और आंखों का लाल होना, भेंगा पन, पर्दे के विभिन्न रोग जैसे डायबिटिक रेटिनोपैथी, हाईपरटेन्सिव रेटिनोपैथी से पीड़ित थे, जिनकी जांच आदि का इलाज किया गया। कुछ मरीजों ने ऑपरेशन के लिए पंजीकृत कराया। कुछ ने पुतली के घाव, नासूर व नाखूनों का ऑपरेशन कराया। शिविर में पुनीत भारद्वाज और काजल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें