पेंशनर दिवस पर बैठेंगे अब वरिष्ठ अधिकारी
मेरठ। प्रत्येक वर्ष 17 दिसंबर को आयोजित होने वाले पेंशनर दिवस पर अब वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहा करेंगे। इस मामले में शासन से जिलाधिकारियों को आदेश जारी हो गया है। विशेष सचिव नील रतन कुमार ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि पेंशनर संगठनों की शिकायत रहती है कि पेंशनर दिवस पर विभिन्न कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद नहीं रहते हैं। जिसके चलते पेंशनर दिवस के उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो पाती है। इसलिए अब पेंशनर दिवस की अध्यक्षता या तो जिलाधिकारी स्वयं करेंगे या फिर उनके द्वारा नामित मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी करेंगे।
फोटो मेरठ फोल्डर में नाम से सेव
डॉ. सुधारानी सिंह को मिला सम्मान
मेरठ। शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. सुधारानी सिंह को सम्मानित किया गया। आईआईएमटी कॉलेज में हुए साहित्यिक सम्मेलन में डॉ. सुधारानी सिंह को साहित्य रत्न सम्मान दिया गया।
फोटो मेरठ फोल्डर में पॉलिटिक्स नाम से सेव है
छात्राओं ने मनाया संविधान दिवस
मेरठ। शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने सोमवार को राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया। इस अवसर पर कॉलेज में संविधान की मूल प्रतिलिपि की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ कन्या रक्षक दल के राष्ट्रीय संयोजक अजय क्रांतिकारी ने किया। कॉलेज क ी छात्राओं व शिक्षकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्राचार्या डॉ. दिव्यानाथ ने छात्राओं को भारतीय संविधान का महत्व बताया। संयोजन डॉ. सुधा गर्ग का रहा। विभाग प्रभारी डॉ. अनुजा गर्ग ने संविधान में निहित आदर्शों को यथार्थ में जीवन में उतारने की जानकारी दी। डॉ. आरसी सिंह ने संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।