फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम का हुआ द्वितीय रेंडोमाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति प्रचार-प्रसार किया तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

मेरठ। उपजिला निर्वाचन अधिकारी और अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल ने मंगलवार को ईवीएम का द्वितीय रेंडोमाइजेशन कराया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुए इस रेंडोमाइजेशन पर सभी ने सहमति जताई।
बचत भवन में आयोजित कार्यशाला और बैठक में सत्यप्रकाश पटेल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वह चुनाव प्रचार, सभा और जुलूस आदि की पहले से अनुमति प्राप्त करें। बिना अनुमति प्रचार प्रसार पर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम निर्वाचन में प्रयोग होने वाली ईवीएम के द्वितीय रेंडोमाइजेशन में किस बूथ पर कौन सी ईवीएम उपयोग में लायी जायेगी इसका निर्धारण किया। निर्धारण की सूची सभी राजनीतिक दलों के समक्ष प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के चिह्नित 71 बूथों की वेबकास्टिंग तथा अति संवेदनशील बूथों की वीडियोग्राफ ी करायी जाएगी । उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 1009 बूथ हैं, जिसमें महापौर व पार्षद पद हेतु ईवीएम से मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 15 से 18 नवंबर तक सेंट जोजफ इंटर कॉलेज में पीठासीन व मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण होगा, तथा साथ ही नगर निकाय चुनाव में लगे कार्मिकों के डाक मत पत्र डलवाए जाएंगे। उन्होंने कहा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि वहां उपस्थित रह कर डाक मत चुनाव प्रक्रिया को देख सकते है। इस अवसर पर भाजपा के विवेक रस्तोगी, काग्रेंस के रोहताश अग्रवाल, कामरेड शरीफ अहमद, शिवसेना, सपा, बसपा आदि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
खास बात
उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने कराया ईवीएम द्वितीय रेंडोमाइजेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें