फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि खरीद में स्टांप शुल्क छूट न मिलने पर भड़के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टांप शुल्क छूट न मिलने पर किसानों में गुस्सा
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ-डासना राष्ट्रीय राजमार्ग में अधिग्रहण की गई भूमि के किसानों को भूमि खरीद में स्टांप शुल्क की छूट का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर किसानों में गुस्सा है। वहीं भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मेरठ से डासना राजमार्ग का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया था। भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि नए भूमि अधिग्रहण कानून के अंतर्गत मुआवजे के अवार्ड के एक वर्ष के अंतर्गत पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन का अवार्ड तय करना था। इसमें किसानों को पुनर्स्थापन के अंतर्गत नौकरी, स्टांप एवं निबंधन की छूट, खेतीहर मजदूर को मिलने वाले लाभ सहित अन्य सुविधाएं दी जानी थी। लेकिन आज तक किसानों को सुविधा का लाभ नहीं दिया गया। मेरठ-डासना राजमार्ग से प्रभावित किसान दो साल से अन्य सुविधाओं के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। ऐसे किसानों ने प्रतिकर से प्राप्त धनराशि से अन्य जगह जमीन खरीदी थी। उसपर दी गई स्टांप की छूट पर भी स्टांप एवं निबंधन विभाग द्वारा नोटिस जारी करके स्टांप शुल्क चोरी के वाद दायर कर स्टांप रिकवरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। ये किसानों के साथ उत्पीड़न है। राकेश टिकैत ने चेतावनी दी है कि इस तरह किसानों का उत्पीड़न करके राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण संभव नहीं है।
विज्ञापन

खास बात
मेरठ-डासना राजमार्ग के किसानों को भूमि खरीद में नहीं मिल रही स्टांप शुल्क में छूट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें