फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत पर बवाल, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हापुड़ रोड पर रोडवेज की अनुबंधित बस ने बुधवार सुबह महिला को कुचल दिया। गुस्साई भीड़ ने हापुड़ रोड जाम कर बस में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस से भी उलझ गए। जाम लगाकर शव को नहीं उठाने दिया। कई थानों की पुलिस और पीएसी ने मामला संभाला। दो घंटे की मशक्कत के बाद भीड़ शांत हुई तो जाम खुला।
विज्ञापन

इस्लामाबाद लिसाड़ी गेट निवासी इशहाक प्लास्टिक की डाईयां बनाता है। सुबह करीब 8:30 बजे बेटे को स्कूल छोड़कर बाइक से पत्नी बीना (40) को सिटी अस्पताल से दवा दिलाने जा रहा था। ताला फैक्ट्री के पास बुलंदशहर जा रही मेरठ डिपो की अनुबंधित बस ने बाइक में साइड मार दी। दंपति सड़क पर गिरा तो बस का पहिया बीना का सिर कुचलते हुए निकल गया। घटना के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग गए। इशहाक के घर बीना की मौत की सूचना पहुंची तो कोहराम मच गया।
इस बीच इस्लामाबाद और आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ वहां पहुंच गई और हापुड़ रोड पर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने लाठी डंडों और ईंटों सेे बस मेें जमकर तोड़फोड़ की। कुछ लोगों ने बस में आगजनी का प्रयास किया। सूचना पर फोर्स लेकर पहुंचे सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल ने किसी तरह भीड़ को शांत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसओ लिसाड़ी गेट ने बताया कि बस मालिक और चालक जावेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

‘कब तक मरेंगे लोग’
भीड़ ने पुलिस से सवाल किया कि कब तक इसी तरह लोग मरते रहेंगे। पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं। पुलिस आश्वासन देकर चली जाती है। न मदद मिलती है और न ही हादसे रोकने के लिए कुछ होता है। लोगों का आरोप था कि बस मालिक की कई बसें हैं। अधिकांश बसें रात को सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं। विरोध पर धमकाते हैं। इनकी वजह से पास में चल रहा एक स्कूल बंद हो गया।
एक करोड़ मांगा मुआवजा
भीड़ ने पीड़ित पक्ष के लिए एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग कर दी। कहा कि इशहाक का एक बेटा और चार बेटियां हैं। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिया कि वह अपनी ओर से ज्यादा से ज्यादा मदद दिलाने का प्रयास करेंगे।
बस मालिक के घर हमले की कोशिश
गुस्साई भीड़ हापुड़ रोड स्थित अहाते में रहने वाले बस मालिक जावेद के घर पहुंच गई। मकान का गेट बंद था। भीड़ ने यहां भी तोड़फोड़ की कोशिश की। हंगामा किया लेकिन गेट नहीं खुला। भीड़ खुद की वहां से चली गई। वहीं, भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने मीडिया कर्मियों से भी अभद्रता की।
विज्ञापन

खास बात
बस की साइड लगने पर बाइक से गिरी थी महिला, बस के पहिये ने कुचला सिर
हापुड़ रोड पर हुई सुबह घटना, भीड़ भड़की, पुलिस से उलझी, बस में तोड़फोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें