फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पोस्टपेड होने से रह गए 40 हजार प्रीपेड स्मार्ट मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ जिले में 7900 स्मार्ट मीटर नहीं हो पाए पोस्टपेड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के अंतर्गत आने वाले 14 जिलों में 40 हजार स्मार्ट मीटर पोस्टपेड होने से रह गए हैं। निगेटिव बैलेंस होने के कारण सॉफ्टवेयर ये प्रीपेड कनेक्शन पोस्टपेड में नहीं बदल पाए। विद्युत अधिकारियों के तमाम प्रयासों के बाद भी ये कनेक्शन धारक अपने प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड करवाने को तैयार नहीं है।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर लोगों के विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें पोस्टपेड में बदलने का आदेश जारी किया। इसके बाद सॉफ्टवेयर के जरिये प्रीपेड कनेक्शनों को पोस्टपेड में बदल दिया गया। विद्युत उपभोक्ताओं को भी एसएमएस भेजकर इसकी जानकारी दी गई। पीवीवीएनएल डिस्कॉम के अंतर्गत आने वाले मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा जिलों में अधिकांश प्रीपेड कनेक्शन को पोस्टपेड में बदल दिया गया। इसमें निगेटिव बैलेंस वाले 40 हजार स्मार्ट मीटर पोस्टपेड होने से रह गए। मेरठ जिले में लगभग 7900 स्मार्ट प्रीपेड मीटर चल रहे हैं। विद्युत अधिकारियों ने इन लोगों से संपर्क करके अपने निगेटिव बैलेंस को पॉजिटिव करने का आग्रह किया, लेकिन अधिकांश लोग अपने स्मार्ट मीटर कनेक्शन रिचार्ज कराने को तैयार नहीं है। लगभग 800 लोगों ने विद्युत विभाग को कह दिया कि वे बाहर रह रहे हैं, जब आएंगे तो रिचार्ज करा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने बताया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर कनेक्शन धारकों से संपर्क करके उन्हें निगेटिव बैलेंस को पॉजिटिव करने के लिए कहा जा रहा है। इसके बाद ही उनके कनेक्शन पोस्टपेड करने की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें