फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दूधली गांव में चोरों का तांडव, 3 घरों से 4.25 लाख रुपये और 20 तोले सोना चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक ही रात में चोरी की बड़ी वारदात होने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मवाना। गांव दूधली में रविवार की रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बेखौफ चोरों ने दो सगे भाइयों समेत तीन घरों को अपना निशाना बनाया और लगभग 4.25 लाख रुपये की नकदी और 20 तोले सोने के जेवरात समेटकर फरार हो गए। हैरत की बात यह रही कि वारदात के समय पूरा परिवार घर के अंदर सोता रहा और चोर बड़ी सफाई से घटना को अंजाम देकर निकल गए। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।
मवाना थाना क्षेत्र के गांव दूधली निवासी दो सगे भाइयों राहुल और सुमित के घर में सीढ़ियों के रास्ते घर में घुसे। राहुल ने बताया कि वह छत पर सोया हुआ था। जबकि उसका बेटा व पत्नी प्रथम तल पर कमरों के आगे खुले में सोए थे। चोरों ने राहुल के कमरे की कुंडी को बाहर से बंद कर दिया, उसके बाद उसके व राहुल के कमरों को आराम से खंगाला। चोरों ने अलमारियों और तिजोरियों की तलाशी लेकर वहां भैंस बेचकर रखे 2 लाख 90 हजार रुपये, एक तोले की सोने की चेन, दो तोले के हाथों के दो सोने के कड़े, एक तोले का सोने का मंगल सूत्र, तीन अंगूठी व एक सोने की कंठी चोरी कर ली।
विज्ञापन


पडोसी के घर को भी खंगाला
इसके बाद पड़ोसी इंद्रपाल का घर खंगाला। इंद्रपाल अपनी पत्नी मुनेश के साथ प्रथम तल पर बने कमरे में सोए थे। चोरों ने खिड़की की ग्रिल उखाड़ कर मकान में प्रवेश किया और जिस कमरे में इंद्रपाल सोया था उसके कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर दूसरे कमरे में सेफ का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई। इसके बाद प्रदीप के घर को निशाना बनाया। प्रदीप का परिवार नीचे सोया हुआ था। प्रदीप के भी ऊपर के तल पर बने कमरे की खिड़की की ग्रिल उखाड़कर मकान में प्रवेश किया और दो कमरों को आराम से खंगालते हुए अलमारी में 75 हजार रुपये की नकदी और 10 तोले सोने के जेवरात चोरी कर लिए गए।
सुबह चार बजे जागने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। एक ही रात में तीन घरों में हुई इतनी बड़ी चोरी की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सीओ पंकज लवानिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से पूरे मामले की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि राहुल की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, टीमें लगाई गई हैं, शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।
-

पुराना 500 को नोट छोड़ गए
मवाना। राहुल के कमरे का ताला तोड़ने के बाद चोर कमरे में अंदर रखा संदूक उठाकर बाहर बरामदे में ले आए और तसल्ली से तलाशी ली। राहुल की मां अनीता ने बताया कि संदूक में रखा पुराना 500 का नोट चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया और उसे मौके पर ही छोड़ गए। वहीं प्रदीप ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि घर में भतीजे की शादी की तैयारियां चल रही हैं। शादी के लिए जमा करके रखे गए सारे सोने-चांदी के जेवर चोरों ने साफ कर दिए।
विज्ञापन

-
बाहर से मकानों की दरवाजे बंद कर कुंडी लगाई
मवाना। चोरों ने पीड़ितों के मकानों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए ताकि कोई तुरंत बाहर आकर उनका पीछा न कर सके। चोरों ने राहुल, इंद्रपाल के कमरों जिसमें वे सो रहे थे बाहर से कुंडा लगा दिया, जबकि प्रदीप का पूरा परिवार नीचे सोया हुआ था। चोरों ने प्रदीप के घर में जीने के दरवाजे को टीशर्ट से दोनों हैंडल में फंसाकर बंद कर दिया। चोरों ने ऐसा इसलिए किया कि, यदि घटना को अंजाम देने के दौरान परिवार का कोई सदस्य जाग जाए तो सुरक्षित भाग सकें।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें