फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मिलावट के शक में 40 किलो घी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने शुक्रवार को शास्त्रीनगर से घी का सैंपल लिया और मिलावट के शक में 40 किलो घी सीज किया। एफएसडीए के सहायक आयुक्त दीपक सिंह ने बताया कि गढ़ रोड से मावा बर्फी, दिल्ली रोड से राजभोग, गढ़ रोड से पतीसा, मोदीपुरम से काजू बर्फी व गुलाब जामुन और सरधना से बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगबीर सिंह, वीरेश पाल, तन्मय अग्रहरि, भोगेंद्र प्रसाद, गुंजन शर्मा, दीपशिखा और निशिकांत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
250 किलो छेना मिठाई नष्ट कराई

एफएसडीए की टीम ने शुक्रवार देर शाम मवाना से मिलावट के शक में 250 किलो छेना मिठाई नष्ट कराई। तीन नमूने लिए। उन्हें जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। यह मिठाई गंदगी में बनाई जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें