फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर में निकले सांप के 40 बच्चे, देखकर उड़े परिजनों के होश, कॉलोनी में मची अफरा-तफरी, टीम ने किया रेस्क्यू

Thu, 30 May 2024 12:01 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में एक घर में सांप के 40 बच्चे निकलने से परिजनों के होश उड़ गए। वहीं, कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल है। वन विभाग की टीम ने सभी बच्चों को रेस्क्यू कराकर जंगल में छुड़वा दिया है।
विज्ञापन
एक घर में सांप के 40 बच्चे निकले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सरस्वती लोक कॉलोनी में स्थित एक घर में सांप के 40 बच्चे निकलने से अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना क्षेत्रीय लोगों ने वन विभाग की टीम को दी। टीम ने मौके पर पहुंच कर सांप के बच्चों को रेस्क्यू किया और उन्हें जंगल में छुड़वाया।

विज्ञापन


सरस्वती लोक के मकान नंबर सी-220 में जगजीत सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को उनके घर में नीचे की मंजिल में सांप के छोटे-छोटे कई बच्चे दिखाई दिए। सांप के बच्चे देखकर उनके और परिवार के लोगों के होश उड़ गए। 

सूचना पर वन विभाग की एसडीओ अंशु चावला व उनकी टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के दरोगा विशंभर सिंह के नेतृत्व में सांप के बच्चों को रेस्क्यू किए जाने का अभियान चलाया गया। 

यह भी पढ़ें: कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज
विज्ञापन

विशंभर सिंह ने बताया कि सांप के बच्चों की लंबाई छह से सात इंच है। यहां पर करीब 40 की संख्या में सांप के बच्चे निकले हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को यहां से 28 सांप के बच्चे पकड़े गए थे, जिन्हें पकड़कर जंगल में छुड़वा दिया गया। बुधवार को फिर से सूचना के बाद मौके से 12 बच्चे और मिले। इन्हें भी पकड़कर जंगल में छुड़वा दिया गया है। मकान के आसपास और भी छानबीन की गई, लेकिन अन्य सांप या उनके बच्चे नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि सीवर मार्ग से बच्चे अंदर आ गए हों।

यह भी पढ़ें: Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें