फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों में दिव्यागों के लिए चार सीट होंगी रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बसों में दिव्यागों के लिए चार सीट होंगी रिजर्व
विज्ञापन

मेरठ। सरकार ने दिव्यांगों की लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा करते हुए रोडवेज बसों में सीटों का कोटा बढ़ा दिया है। अब दिव्यांगों के लिए दो सीटों को बढ़ाकर चार कर दिया है। दिव्यांग किसी भी श्रेणी की बस में फ्री सफर कर सकते हैं। बस अड्डों पर ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर आदि का इंतजाम करने को कहा गया है।
विज्ञापन

रोडवेज बसों में दिव्यांगों के लिए दो सीट रिजर्व की गई थी। दो सीट पर एक दिव्यांग और उसका सहायक बैठ जाता था तो अन्य दिव्यांग को सीट नहीं मिल पाती थी। सीट बढ़ाने का पत्र रोडवेज मुख्यालय से सभी आरएम ऑफिस भेजा गया है। यहां से यह लेटर सभी डिपो के एआरएम को भेजकर आदेश का पालन करने को कहा गया है। मेरठ रीजन में यह व्यवस्था लागू करने के लिए आरएम नीरज सक्सेना ने सभी एआरएम को निर्देशित कर दिया था। यह सुविधा उन्हीं दिव्यांगों को दी जाएगी जो 40 फीसदी से ज्यादा दिव्यांग हैं और उनके पास सीएमओ से जारी किया दिव्यांगता सर्टिफिकेट है और वह आधार कार्ड से लिंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें