फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 390 मरीजों की जांच, 160 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

विज्ञापन
नेत्र चिकित्सा शिविर में मरीजों की आंखों की जांच करते चिकित्सक स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के जैन स्थानक में मंगलवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन माला देवी जैन पत्नी नेमचंद जैन की ओर से कराया गया।
विज्ञापन

नेत्र जांच शिविर में चिकित्सकीय टीम में डॉ. भूपेश कुमार राघव, डॉ. संजय, डॉ. आशीष, डॉ. अशोक, डॉ. रविंद्र व डॉ. सोमपाल द्वारा शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों की आंखों की जांच की गई। स्थानक के प्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि शिविर में कुल 390 मरीजों की ओपीडी की गई। जांच के दौरान करीब 160 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए एडीके जैन आई हॉस्पिटल बागपत भेजा गया, जहां उनका निशुल्क उपचार किया जाएगा। शिविर में दवाइयों और चश्मों का निशुल्क वितरण अनिल कुमार जैन, सुधीर कुमार जैन तथा वर्धमान परिवार की ओर से किया गया। आयोजन में प्रवीण कुमार जैन, सुभाष चंद जैन, विद्यासागर जैन व दीपक जैन का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें