फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 ग्राम प्रधान के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
39 ग्राम प्रधान के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद
विज्ञापन

रोहटा। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में विकास खंड रोहटा क्षेत्र के गांवों में पूरा हुआ।
मतदान के दौरान अति संवेदनशील की श्रेणी में आने वाले गांव पर पुलिस की खास नजर बनी रही। अति संवेदनशील गांव में पुलिस ने मतदान के दिन भी पैदल मार्च निकाला। रोहटा ब्लॉक के 39 ग्राम प्रधान पदों के लिए 234 प्रत्याशियों भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद हो गया। क्षेत्र पंचायत के 51 पदों के लिए भी वोट डाले गए। सुबह 7 बजे से पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुए मतदान के दौरान शुरुआत में तेजी रही। दोपहर बाद फिर से मतदान में तेजी आई और दोपहर तीन बजे तक लगभग 58 फीसदी मतदान संपन्न हो गई थी। क्षेत्र के अति संवेदनशील की श्रेणी में आने वाले भदौड़ा, रोहटा, पूठ, चिंदौड़ी, किनौनी आदि गांवों में पुलिस की पैनी नजर बनी रही। मतदान के दौरान एसपी देहात केशव कुमार व अन्य आला अफसरों ने संवेदनशील व अति संवेदनशील की श्रेणी में आने वाले गांवों में दौरा कर जायजा लिया। देर शाम 78 फीसदी लोगों ने मतदान किया। क्षेत्र के गांवों में एसएसपी अजय साहनी ने पुलिस फोर्स के साथ मतदान प्रक्रिया जायजा लेते हुए वोटरों को निडर और निष्पक्ष होकर वोट डालने की अपील की।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों ने जमा की मतपेटी
रोहटा। विकास खंड रोहटा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शाम छह बजे पूरा हुआ। जिसके बाद क्षेत्र के सभी गांवों की पोलिंग पार्टी मतगणना स्थल रासना स्थित श्री शालिगराम शर्मा स्मारक इंटर कॉलेज में पहुंचकर देर रात जमा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें