फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समाधान दिवस में 39 शिकायतें दर्ज, पांच का निस्तारण

विज्ञापन
मवाना - मवाना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायत सुनते जिलाधिकारी। स
विज्ञापन
- डीएम ने अधिकारियों को समय सीमा में शिकायतें निपटाने के दिए निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों की 39 शिकायतें दर्ज की गईं। पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष 34 शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश मिले।
जिलाधिकारी वीके सिंह ने जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध राहत देने को कहा। समाधान दिवस में जिलाधिकारी वीके सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति उपस्थित थे। अधिकारियों ने ग्रामीण-शहरी फरियादियों की समस्याएं सुनीं। राजस्व, पुलिस, विकास, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस को भूमि विवाद में राजस्व टीम संग समन्वय कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैफपुर निवासी प्रवीण कुमार ने फार्मर आईडी के लिए खतौनी में नाम दुरुस्त कराने, इकवारा निवासी धनपाल सिंह ने सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने, बटावली निवासी राजेंद्र ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और सरकारी नल उखाड़ने, झुनझुनी निवासी राजपाल ने खेत की दीवार गिरने के बाद मलबा न उठाने की शिकायत की। उन्होंने 15 महीने से फसल के नुकसान की भरपाई न होने की समस्या भी उठाई। तारापुर निवासी केला देवी ने किसान सम्मान निधि में नाम दर्ज कराने की मांग की।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामप्रसाद और पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें