फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की 37 विभूतियों को किया अमर उजाला ने सम्मानित

विज्ञापन
इकरार अहमद.....वेंकटेश्वर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में अमर उजाला की ओर से आयोजित सम्मान समारोह का
विज्ञापन
मेरठ। अमर उजाला और नीरज मित्तल पायल फर्नीचर के संयुक्त तत्वावधान में श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के साथ मेरठ उदय 2025 समारोह का आयोजन सोमवार को एनएच-58 दिल्ली-रुड़की बाईपास जटौली मेरठ स्थित वेंकटेश्वरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित किया गया। समाज की उन विभूतियों का सम्मान किया गया जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान दिया है। इसमें उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा, सीए, समाजसेवी, पुलिसकर्मी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ. राजीव त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलन किया। इस मौके पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आतंकवादी घटना का माकूल जवाब सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दिया है। इसके लिए सेना बधाई की पात्र है। कहा कि अब मुजफ्फरनगर और मेरठ से दिल्ली दूर नहीं रही। अमर उजाला के इस प्रयास से शहर की उन्नति में योगदान देने वालों को प्रोत्साहन मिलता है।
इन विभूतियों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. विनोद अरोड़ा, डॉ. ममतेश गुप्ता, डॉ. एमके बंसल, डॉ. संदीप जैन, डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. अर्जुन भारत बालियान का सम्मान किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में सुखनंदन त्यागी, मनीषा जैन, डॉ. शिमोना जैन, मयंक पाराशर सम्मानित किए गए। उद्योग जगत से अनुराग अग्रवाल, निपुण जैन, राजीव अग्रवाल का सम्मान हुआ। प्रमुख सीए प्रदीप पंवार, शशांक गुप्ता, सनी अग्रवाल, उमाकांत अग्रवाल, तरुण शर्मा का सम्मान हुआ। साहित्य, समाजसेवी एवं लेखन के क्षेत्र जुड़े लोगों में परशुराम शर्मा, पिंटू मिश्रा, हिमांशी बावरा, राजेश सेठी, एके गांधी का सम्मान हुआ। खेल के क्षेत्र में कुमारी अनुरानी के भाई उपेंद्र, पारुल चौधरी के पिता कृष्णपाल और रुपल चौधरी के पिता ओमवीर ने खिलाडि़यों के शहर में मौजूद न होने के कारण सम्मान प्राप्त किया। वूशू कोच नेहा कश्यप और क्रिकेट कोच तनकीब अख्तर का भी सम्मान हुआ। पुलिस विभाग से खुशबू यादव, कुशल यादव, निशांत कुमार, शेरपाल, सचिन कुमार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

- यह रहे अमर उजाला के सहयोगी
- सहयोगियों के रूप में रिवोपियन्स टेक्नोलॉजी शिवांक केसरी, होटल राजमहल से दिपांशु ढींगरा, अजंता सर्विस सेंटर से प्रतीक जैन, ऋषभ एकेडमी, न्यू सतेंद्र ट्रांसपोर्ट कंपनी, पिंकी चिन्योटी, दिपांशु चिन्योटी, गोयल हैरीटेज, स्वास्तिक डेंटल एवं मेडिकल सेंटर, विश्नोई ऑटोमोबाइल, मारडिस लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड, मायरा फाउंडेशन, डॉ. गौरव गर्ग, रॉयल एंटरप्राइजेज, जिला मेरठ कैमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष योगेंद्र प्रधान, भाग्यश्री हॉस्पिटल, एसडीएस ग्लोबल, गोयल प्रोपर्टीज, आलोक कुमार गौतम, यूनि फायर सिस्टम शामिल रहे। कार्यक्रम के आयोजन में वेंकेटेश्वरा ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि, कैंपस डायरेक्टर डॉ. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ. विश्वास राणा का योगदान रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें