फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदौड़ा गांव के तालाब में ग्रामीण का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहटा। भदौड़ा गांव में तीन दिन से लापता ग्रामीण सुशील उपाध्याय (45) का शव सोमवार सुबह तालाब में पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि मृतक शराब पीने का आदी था। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
रोहटा थाना क्षेत्र के गांव भदौड़ा गांव में सोमवार सुबह यह शव मिला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मृतक की पहचान की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की। पता चला कि सुशील बीते तीन दिन से लापता था। इस संबंध में पुलिस को भी सूचित नहीं किया गया था। पुलिस को ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सुशील नशे का आदी था। वह अक्सर कई दिन तक गायब रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से भी वह लापता था। इसलिए परिजनों ने भी उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। सीओ सरधना संजय जायसवाल ने बताया कि शराब के नशे में तालाब में गिरने से भी उसकी मौत हो सकती है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें