फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल में जबड़े का 360 डिग्री होगा एक्सरे, ओपीजी मशीन का आज होगा लोकार्पण

विज्ञापन
ओपीजी मशीन से ऐसा आएगा एक्सरे
विज्ञापन
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में जबड़े की 360 डिग्री एक्सरे करने वाली आर्थोमोपैंटोग्राम (ओपीजी) मशीन का शनिवार को लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज वेस्ट यूपी का पहला ओपीजी एक्सरे करने वाला सेंटर बनेगा। यह मशीन मेडिकल को इस साल जनवरी में ही उपलब्ध हो गई थी, लेकिन कुछ जरूरी सामान उपलब्ध न होने के कारण यह स्थापित नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

मेडिकल के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ रियाज अहमद ने बताया कि ओपीजी एक्सरे से सड़क हादसे या जन्मजात विकृति में जबड़ा खराब होने वाले मरीजों को जांच होगी। इससे जबड़े के अंदर छिपे हुए दांत, बिगड़ी आकृति, हेयरलाइन फ्रैक्चर का पता चल सकेगा। इससे डॉक्टर सटीक इलाज कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि मेडिकल में दंत रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना 150 से ज्यादा मरीज आते हैं, जिनमें से हर तीसरे मरीज को इस जांच की जरूरत होती है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया को सांसद अरुण गोविल मशीन का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें