फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर स्टोर संचालक से 36 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे के बल पर स्टोर संचालक से 36 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

दौराला। सोमवार देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक मेडिकल स्टोर संचालक से तमंचे के बल पर हजारों रुपये की नकदी लूट ली। आरोपी पीड़ित को घायल कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, परंतु कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा के गोविंदपुरी निवासी प्रीतपाल सिंह खैरनगर में मेडिकल स्टोर संचालक है। वह थोक विक्रेता हैं और सोमवार को सरधना व दौराला में मेडिकल स्टोरों से कलेक्शन इकट्ठा करने आए थे। पीड़ित ने बताया कि दौराला से कलेक्शन इकट्ठा करने के बाद जब वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर कंकरखेड़ा लौट रहे थे तो दौराला कस्बे के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे डंडा मारकर गिरा दिया। डंडा लगने से वह घायल हो गए। बदमाशों ने उनके पास से 36 हजार रुपये लूट लिए। इसी बीच पुलिस की जीप वहां से गुजरी। पुलिस को देखकर बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। पुलिस ने प्रीतपाल को सड़क किनारे पड़ा देखा तो मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, परंतु कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है। थाना प्रभारी किरनपाल सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें