फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून वापस लेने की मांग, करनावल में किसान दे रहे अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानून वापस लेने की मांग, करनावल में किसान दे रहे अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन

सरूरपुर। कृषि कानून के विरोध और दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के समर्थन में करनावल के किसानों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा। किसानों ने एमएसपी कानून को काला कानून बताते हुए इसे वापस लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

किसान उपभोक्ता मंच व किसान संगठन करनावल के समर्थन के बैनर तले करनावल के बंगले वाले मंदिर में धरना चल रहा है। किसानों ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों में फूट डालने का काम कर रही है। इसे किसान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। एकजुटता के साथ अपनी मांगों हकों की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे। उग्र किसानों ने भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार को हर हाल में तीनों एमएसपी सहित बनाए गए कानून वापस लेने होंगे। धरने की अध्यक्षता रामफल सिंह और संचालन रूपेश ने किया। भाकियू नेता राजकुमार, राकेश, राहुल जड़ौदिया, मनोज, मोटी, वाजिद सभासाद, सुंदर, दीपक गिरी, राकेश, अरुण, मोंटी, कंवरपाल, रामपाल, प्रवेश, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें