सफाई कर्मचारियों के लिए तैयार की गई पीपीई किट।
- फोटो : LAWARD
दौराला। दौराला की दीवान एसोसिएट्स संस्था ने पीपीई किट तैयार की है। जो बेहद कम दामों पर नगर पंचायत व नगर पालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही है। इस किट को पहनकर सफाईकर्मी हॉटस्पॉट क्षेत्रों में आसानी से सफाई कर सकेंगे।
देशभर में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन है। लोगों को घरों में रहने की अपील की जा रही है। पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत ईओ, सफाई कर्मचारी अपना कार्य कर रहे है। सफाई कर्मचारी लगातार संक्रमित क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सुबह शाम लगे हैं। वह संक्रमित क्षेत्र जिसमें जोखिम ज्यादा है ऐसे स्थानों पर भी सफ्राइ कार्य कर रहे हैं। पीपीई किट महंगी होने के कारण कर्मियों को उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। ऐसे मुश्किल समय में दौराला की दीवान एसोसिएट्स संस्था ने सफाई कर्मचारियों के लिए पीपीई किट तैयार की है। संस्था के डायरेक्टर रवि चौधरी के मुताबिक उनकी किट को सरकार से अनुमति मिल चुकी है और वह 350 रुपये में किट तैयार कर नगर पंचायत व नगर पालिकाओं को उपलब्ध कराएंगे। ताकि सफाई कर्मचारी इस किट को पहनकर निर्भय होकर संक्रमित क्षेत्रों में सफाई कर सकेंगे और वायरस की चपेट में भी नहीं आएंगे। फिलहाल जनपद के लिए सफाई कर्मचारियों के लिए लगभग दो हजार किट तैयार होनी है। इस किट की क्वालिटी सरकार से निर्धारित 90 जीएसएम (ग्राम पर स्कवायर मीटर) है। जिसमें वायरस नहीं घुस पाता है। ईओ लावड़ सुधीर सिंह ने बताया कि कंपनी के लोग उनके पास आए थे। अभी कुछ चीजें जांची जाएंगी। जिसके बारे में अभी और बातें की जा रही हैं, उसकी वॉशिंग, क्वालिटी को लेकर बात की जाएंगी। सेंपल मंगाया जाएगा, उसके बाद आर्डर दिया जाएगा।