जिला गन्ना अधिकारी को दस लाख का चेक सौंपते दौराला चीनी मिल के महाप्रबंधक संजीव खाटियान।
- फोटो : LAWARD
दौराला/हस्तिनापुर। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दौराला चीनी मिल ने प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए जिला गन्ना अधिकारी को 10 लाख का चेक सौंपा। मिल के महाप्रबंधक संजीव खाटियान ने बताया कि चीनी मिल की ओर से जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार को प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए दस लाख का चेक सौंपा गया। वहीं, पूर्व में चीनी मिल ने 500 लीटर सैनिटाइजर जिलाधिकारी को सौंपा था वहीं 500 सैनिटाइजर अन्य विभागों को उपलब्ध कराया। वहीं, हस्तिनापुर विकासखंड के सभी ग्राम प्रधानों ने एक लाख 61 हजार रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में दान किया। विकासखंड हसनापुर के लगभग 46 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने एक महीने अपना मानदेय लगभग एक लाख 61 हजार रुपये दान किया है। बीडीओ शैलेंद्र कुमार के मुताबिक यह ग्राम प्रधानों का सराहनीय कदम हैं।