फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

317 डाकिए ऊर्जा मंत्रालय को देंगे जानकारी, आपके घर में बिजली कनेक्शन है या नहीं

Sat, 06 Oct 2018 03:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डाकिया आपके घर दस्तक देकर पूछे कि विद्युत कनेक्शन है या नहीं? तो चौंकिएगा मत क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक घर तक बिजली पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने डाक विभाग को सर्वे का जिम्मा सौंपा है। डाक निदेशालय के निर्देश के बाद इस पर काम शुरू हो गया है और 25 अक्तूबर तक सर्वे पूरा करना होगा। 

विज्ञापन


यह सर्वे सौभाग्य योजना के लिए है, जिसमें 31 दिसंबर तक प्रत्येक घर में विद्युत कनेक्शन दिया जाना है। सबसे ज्यादा कनेक्शन यूपी में प्रस्तावित हैं। चूंकि अधिकांश गांवों में डाकघर शाखा हैं लिहाजा डाक विभाग को सर्वे का जिम्मा मिला है और डाक सेवक अपने गांव में पता लगाएंगे कि किस घर में विद्युत कनेक्शन नहीं हैं। कुछ निर्धारित बिंदुओं पर जानकारी जुटाकर ऊर्जा निगम को आनलाइन भेजी जाएगी।

मेरठ रीजन जुटेंगे 317 डाकिए 
रीजन में मेरठ और बागपत दो जनपद हैं और इनमें कुल 317 ग्रामीण डाकघर शाखा हैं। इनके डाकिए के मोबाइल में एप डाउनलोड किए जा रहे हैं। फिलहाल ये मैन्युअल ढंग से प्रपत्र तैयार कर रहे हैं और बाद में डाटा फीड किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये जानकारियां देनी होंगी 
सर्वे के दौरान कुछ जानकारियां डाकिया करेगा। जैसे राज्य, जनपद, ब्लॉक ,गांव और मजरे का नाम (कोड) आदि। इसके अलावा कई जानकारियां ग्रामीण देंगे। इसमें मकान नंबर, मुखिया का नाम, उनका आधार नंबर, बीपीएल कार्ड नंबर (यदि है) ये जानकारियां घर के मुखिया को देनी होंगी। घर में कनेक्शन है या नहीं? यदि पूर्व में था तो वह किस वजह से कटा? ये भी जानकारी डाकिया आपसे लेगा। मोबाइल नंबर भी दर्ज कराना होगा। 

डाक निदेशालय से मिले दिशा निर्देशानुसार मेरठ रीजन में सर्वे का काम शुरू करा दिया गया है।  ये सर्वे 25 अक्तूबर तक चलेगा। जिनके यहां कनेक्शन नहीं है वे अपने क्षेत्र के डाकिए को सूचना देकर सहयोग करें । -पीडी रैंगर, प्रवर डाक अधीक्षक

सीधे ऊर्जा मंत्रालय जाएंगे आंकडे़
सर्वे के आंकडे़ डाकियों के मोबाइल में एप के माध्यम से दर्ज आंकडे़ आनलाइन ऊर्जा मंत्रालय तक पहुंचेंगे। हालांकि डाकिए पहले मैन्युअल जानकारी जुटाएंगे और बाद में उसे उसे एप के जरिए आन लाइन दर्ज करेंगे। ऊर्जा मंत्रालय के पास कनेक्शन विहीन घरों का पूरा डाटा होगा और अभियान चलाकर विद्युत कनेक्शन दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें