दहेज हत्या में पति को जेल भेजा
सरधना। छबड़िया गांव में महिला की दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी है।
हस्तिनापुर की मनोहरपुर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय आशा पुत्री विजयपाल की शादी सरधना कोतवाली क्षेत्र के ऋषि से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार रात दहेज की खातिर आशा की मारपीट के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। आशा के भाई ने आरोपी पति सहित जेठ, जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा रहे थे। पुलिस ने आरोपी पति ऋषि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि फरार जेठ रमेश व जेठानी कॉलेज की तलाश में पुलिस की दबिश जारी हैं।