पुलिस ने तीन लुटेरों को जेल भेजा
खरखौदा। सीओ किठौर आलोक कुमार सिंह के अनुसार बुधवार रात खरखौदा पुलिस द्वारा चेकिंग में फफूंडा पुलिया के समीप दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार युवकों के पास से पांच हजार रुपये व तमंचा मिला। पूछताछ में हापुड़ रोड़ पर एक सप्ताह पूर्व हुई लूट की घटना करना कबूल किया है। पकड़े गए आरोप शारुख निवासी लोहियानगर, मोनू पाल, छोटे निवासी घोसीपुर बताया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीनों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।