अर्द्धविक्षिप्त युवती ट्रेन के आगे कूदी, मौत
खरखौदा। खरखौदा क्षेत्र के धनौटा अंडरपास के पास अर्द्धविक्षिप्त महिला मेरठ-खुर्जा पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार मेरठ-खुर्जा पैसेंजर ट्रेन जैसे ही खरखौदा स्टेशन से मेरठ के लिए रवाना हुई। तभी धनौटा अंडरपास के पास एक युवती ट्रेन के आगे कूद गई। जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन चालक ने घटना की जानकारी खरखौदा स्टेशन मास्टर को दी। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी तलाश के बाद युवती की पहचान हो सकी। पुलिस की जानकारी पर युवती के परिजन पहुंचे गए। उन्होंने बताया कि युवती अर्द्धविक्षिप्त है। घर से बार घूमती हुई निकल आई। परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया। परिजन शव को अपने साथ ले गए। वहीं, सीओ किठौर आलोक कुमार ने बताया कि पेसेंजर ट्रेन के आगे कूदने वाली युवती को परिजनों ने अर्द्धविक्षिप्त बताया है और बिना किसी कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए।