दौराला। हाईवे पर सकौती के सामने शुक्रवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
भावनपुर थाने के औरंगाबाद निवासी सुशील अपने दोस्त करण के साथ शुक्रवार रात बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। वे हाईवे पर सकौती के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सुशील की पत्नी कविता ने शनिवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।