फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भाई साहब आ रहे हैं, कैमरे बंद करवा दो’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘भाई साहब आ रहे हैं, कैमरे बंद करवा दो’
विज्ञापन

मेरठ। होटल मुकुट महल से बदन सिंह बद्दो की फरारी में रविवार को कई अहम बातें सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार बद्दो के होटल में पहुंचने से आधा घंटा पहले ही उसके तीन साथी होटल में पहुंच गए थे। जिन्होंने होटल के मालिक मुकेश गुप्ता से कहा था कि भाईसाहब (बदन सिंह बद्दो) को होटल में कुछ देर रुकना है, इसलिए कैमरे बंद करा दो। कैमरे बंद होने के बाद ही बद्दो होटल में पहुंचा था। इसके कुछ देर बाद ही बद्दो का अपने सहयोगियों के साथ सिल्वर कलर की सेंट्रो में फरार होना बताया गया।
पुलिस का कहना है कि बद्दो की फरारी के समय उसके साथी सरदार के वेश में थे। जांच में सामने आया कि पपीत बढ़ला, मिक्की और सदर क्षेत्र निवासी एक व्यापारी 28 मार्च की सुबह मुकुट महल होटल पहुंचे थे। जिन्होंने होटल मालिक से कहकर सीसीटीवी कैमरे बंद करा दिए थे। कहा गया था कि बद्दो होटल में खाना खाने के बाद फर्रुखाबाद के लिए निकल जाएगा। जिसके बाद तीनों ने अपने ही सामने होटल के कैमरे बंद करा दिए। उसके बाद होटल में कमरा खुलवाया। जहां पार्टी हुई। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि बद्दो के दोस्तों ने शहर में कई लोगों से मोटी रकम भी एकत्र की। जिसमें कहा कि अचानक से वह मेरठ आ रहे हैं और पैसों का इंतजाम करके देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद दरोगा और अन्य पुलिसकर्मियों को शराब में नशे की गोलियां दी गईं और बद्दो फरार हो गया। उसके बाद सिल्वर रंग की सेंट्रो से भी कुछ लोग भागे। इस कार में चार लोग बताए गये, वहीं एक अन्य लग्जरी गाड़ी भी थी जिनमें सरदार के वेश में कुछ लोग भी थे। पुलिस अफसरों का कहना है कि मुकुट मालिक के मालिक के पकड़े जाने के बाद ही कई अन्य जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें