फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर लगा पांच किमी लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर लगा पांच किमी लंबा जाम
विज्ञापन

मेरठ/मुरादनगर। मरम्मत कार्य के चलते रविवार को दिल्ली-मेरठ हाईवे पर भीषण जाम लग गया। करीब पांच किमी लंबे जाम में फंसे मुसाफिरों और वाहन चालकों ने परेशानी झेली। सुबह से रात तक वाहन रेंगते नजर आए। 10 मिनट का सफर तय करने में लोगों को एक घंटे से अधिक का समय लगा। वहीं मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा और पल्हैड़ा चौराहे पर भयंकर जाम लगा रहा। रात में दो किमी तक वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

लोग निर्माण विभाग करीब एक पखवाड़े से हाइवे को गड्ढा मुक्त करने के लिए मरम्मत करा रहा है। सड़क निर्माण के चलते रविवार को दिल्ली-मेरठ हाईवे पर भीषण जाम लग गया। करीब पांच किमी लंबे जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम से बचने के लिए लोगों ने गंगनहर पटरी, पाइप लाइन, कनौजा कुशलिया मार्ग का सहारा लिया। वाहनों की अधिकता होने के कारण संपर्क मार्गों पर भी जाम की स्थिति बन गई। एंबुलेंस समेत कई वीआईपी गाड़ियां जाम में फंस गईं। एसएचओ उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि सड़क निर्माण के चलते हाईवे पर वाहन धीमी गति से चल रहे थे। प्रत्येक कट पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें