फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में 1600 मीट्रिक टन कूड़े के ढेर पर बैठ गया शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन में 1600 मीट्रिक टन कूड़े के ढेर पर बैठ गया शहर
विज्ञापन

- त्यौहार की खुमारी में डूबे रहे सफाई कर्मचारी, शुक्रवार को भी नहीं हुई सफाई
- केवल निगम की कूड़ा गाड़ी निकली, उठाया गया ढलाव घरों से कूड़ा

मेरठ। होली के त्यौहार पर लगातार दो दिन तक सफाई न होने के कारण शहर में 1600 मीट्रिक टन कूड़ा जमा हो गया। शुक्रवार को भी सफाई न होने के कारण सड़कों पर जगह जगह कूड़े के ढेर नजर आए। निगम के अधिकारियों ने भी सफाई की सुध नहीं ली। ऐसे में पूरे शहर में गदंगी पसरी है।
निगम के दावों के अनुसार प्रतिदिन शहर से 800 मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा निकलता है। होली पर त्योहार से दो दिन पहले ही अधिकारी, कर्मचारी और आम जनता त्योहारी रंग में रंगने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में होली पर मंदिरों और होलिका दहन स्थलों के आसपास ही सफाई होती है। दुल्हैंडी पर तो सफाई होती ही नहीं, जिसका असर दुल्हैंडी से अगले दिन भी देखने को मिलता है। ऐसा ही हाल अब शहर में सामने आ रहा है। शुक्रवार को भी नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों पर से होली का खुमार नहीं उतरा। कुछ ही सफाई कर्मचारी अपने क्षेत्रों में नजर आए। जिन इलाकों में सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचे वहां पर शाम तक कूड़े के ढेर लगे रहे। शहर के कोतवाली, सुभाष बाजार, फूलबाग कॉलोनी, हापुड़ रोड, दिल्ली रोड, माधवपुरम समेत कई इलाकों में सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे रहे।
विज्ञापन


ढलाव घरों से ही उठा कूड़ा
- शहर में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए ढलाव घरों से कूड़ा उठाने नगर निगम की मशीनें जरूर पहुंचीं, लेकिन ये मशीनें भी औपचारिकता करती ही नजर आईं। दिल्ली रोड पर खत्ते पर तो दिन भर कूड़े के ढेर लगे रहे।

गलियों में नहीं पहुंची डोर टू डोर कूड़ा गाड़ी
- शहर में 150 से अधिक कूड़ा गाड़ी डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए लगाई गई हैं। शुक्रवार को ये गाड़ियां वाहन डिपो से तो निकलीं, लेकिन गली मोहल्लों में कूड़ा उठाने ही नहीं पहुंचीं। जनता का तो यह भी आरोप है कि कूड़ा गाड़ी वाहन डिपो से निकलने के बाद बाहर सड़क पर इधर उधर खड़ी रहती हैं और कुछ देर बाद ही वापस डिपो में लौट आती हैं। ऐसे में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था सफल नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

सफाई इंस्पेक्टरों से मांगेंगे स्पष्टीकरण
शुक्रवार को कार्य दिवस था। अगर कहीं पर सफाई नहीं हुई है तो सफाई इंस्पेक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। सफाई कराई जाएगी। - डॉ. गजेन्द्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें