फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तामर विधान पाठ।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
48 दीपक द्वारा की मंगल आराधना
हस्तिनापुर । कैलाश पर्वत मंदिर पर चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के आज 40 वें दिन सर्वप्रथम विधानाचार्य सुदीप शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ हुआ।
सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य अरूणकांत जैन, स्वर्ण कलश से अभिषेक का संगीतकांत जैन, शांतिधारा करने का अमित जैन, महावीर प्रसाद, शांतिलाल जैन, रिषभ जैन ,अनुभव जैन, राहुल जैन आकाश जैन, अर्पण जैन, अभिषेक जैन, नमन जैन को प्राप्त हुआ। दीप प्रज्जवलन शैलेष जैन. अरूणकांत जैन, संगीताकांत जैन, भविष्य जैन नमन जैन ने किया। परम पूज्य गुरुवार ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि-यह जरूरी नहीं कि जो दिखता नहीं उसका अस्तित्व ही नहीं है। प्रभु व वायु हमें दिखे भले ही ना परन्तु उनका अस्तित्व विद्यमान है। 48 दीपकों द्वारा मंगल आराधना की गई। आज के विधान का विसर्जन मंजू जैन ने किया। पंच परमेष्ठी की आरती का दीपक प्रज्जवलन मधु जैन पारस जैन, आदिनाथ भगवान की आरती दिनेश बड़जात्या, चैाबीसों भगवान की आरती का शालिनी जैन, मीनल जैन के द्वारा किया गया। मुकेश जैन, मनोज जैन, राजीव, सुभाष, प्रेम, अशोक, अतुल, उमेश, मणीचंद, कमलजैन आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
हस्तिनापुर। कस्बा व ब्लॉक क्षेत्र में होली का पर्व पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी स्थानों पर महिलाओं ने धार्मिक गीतों गाकर एवं होली परिक्रमा कर पूजा अर्चना की और परिवार एवं क्षेत्र की शांति की कामना की। किसानों ने गेहूं व गन्ने की फसल में की अच्छी पैदावार की कामना करते हुए गेहूं की बाल एवं गन्ना चढाकर पूजा अर्चना की गई। कस्बे के मोहल्ला बी प्लॉट, डी ब्लॉक, जे ब्लाक, भीमनगर, न्यू ब्लॉक, सी ब्लॉक, अनाज मंडी, मनोहरपुर कालोनी, सिविल लाइन आदि मोहल्लों मेें होलिका दहन कर धार्मिक गीत गाए एवं पूजन किया। वहीं क्षेत्र के ग्राम चेतावाला, भीकुंड, दूधली खादर, बस्तौरा नारंग, तारापुर, कुंडा आदि गांवों में भी होलिका पूजन किया गया। पंडित रविंद्र चक्रवर्ती ने होलिका पूजन का महत्व बताते हुए कहा कि होलिका पूजन करने से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनायें पूर्ण होती है। होलिका पूजन का विषेश महत्व है। होली के अवसर पर क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन


नशामुक्ति संकल्प यज्ञ किया
हस्तिनापुर। ओम नमो नारायणी सेवा संस्थान द्वारा विश्वनाथ मंदिर पर विश्व शांति एवं नशा मुक्ति संकल्प यज्ञ का आयोजन किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष निरंकार सिंह ने बताया कि संस्थान द्वारा समय-समय पर विश्व शांति हेतु यज्ञ का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर निरंकार सिंह, सचिव मिन्टू चैाधरी, एडवोकेट पं. राजबल, अंकुर पंवार, पं किशनचंद शर्मा सहित दर्जनों श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें