फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में आवंटन 5 मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटन पांच को
विज्ञापन

- 648 पंजीकृत ग्राहकों में से 555 पात्र लॉटरी प्रक्रिया में होंगे शामिल
मेरठ। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास विकास पांच मार्च को मकानों का आवंटन करेगा। आवास विकास जागृति विहार विस्तार योजना में सेक्टर-3 व 5 में 32 मीटर के 144 आवासों का आवंटन करेगा। जिसके लिए परिषद में 648 ग्राहकों ने पंजीकरण कराया था। लेकिन सत्यापन में 93 ग्राहकों को बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

सत्यापन में ऐसे ग्राहकों को बाहर किया गया, जिनके नाम पर कई मकान खरीदे जा चुके हैं। अधीक्षण अभियंता एसपीएन सिंह ने बताया कि 555 ग्राहकों को आवासों का आवंटन लॉटरी प्रक्रिया द्वारा होगा। जिसमें चार मंजिल बिल्डिंग में 32 मीटर एक बीएचके का फ्लैट निमभन आय वर्ग के ग्राहकों को मिलेगा। पंजीकृत ग्राहकों को पांच मार्च को सेक्टर-3 स्थित सामुदायिक केंद्र में उपस्थित रहना होगा। ग्राहकों ने 25 हजार रुपये बतौर पंजीकरण राशि आवास विकास में जमा की है। जबकि 32 मीटर आवास के लिए ग्राहक को साढ़े चार लाख रुपये देने होंगे। ग्राहकों को ब्याज में सब्सिडी का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए विस्तार योजना में 480 आवासों का निर्माण भी हो रहा है। 144 आवासों के आवंटन के बाद 480 आवासों के लिए जल्द पंजीकरण हो सकता है। हालांकि अधिकारियों के अनुसार आवासों का निर्माण शुरू हो चुका है, जिसके निर्माण को पूर्ण होने में डेढ़ साल का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें