फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझे में फंसा उल्लू लोगों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चाइनीज मांझे में फंसा उल्लू लोगों ने बचाया
विज्ञापन

- माधवपुरम पार्क के पास पेड़ पर उलझ गया मांझे में
- डीएफओ बोलीं, पक्षियों के घायल होने पर वन विभाग को दें जानकारी

मेरठ। चाइनीज मांझा लगातार पक्षियों के लिए जानलेवा बन रहा है। शनिवार को माधवपुरम में भी एक पेड़ पर उल्लू चाइनीज मांझे में फंस गया। उल्लू को कराहते देख लोगों ने किसी तरह उसे नीचे उतारा। चाइनीज मांझे ने उल्लू के पैर को बुरी तरह से घायल कर रखा था। मांझा हटाने के बाद लोगों ने उसे उड़ा दिया। वहीं, बड़े आकार के उल्लू को देखने के लिए मोहल्ले में भीड़ लग गई।
माधवपुरम सेक्टर-1 स्थित गणेश पार्क में शाम को लोगों ने एक अजीब आवाज सुनी तो लोग एकत्र हो गए। लोगों ने देखा कि पेड़ पर एक बड़े आकार का उल्लू चिल्ला रहा था। वो चाइनीज मांझे में फंसा हुआ था। लोगों ने पेड़ पर चढ़कर उसे किसी तरह से पेड़ से नीचे उतारा। उसका एक पैर और पंख चाइनीज मांझे की बुरी तरह से चपेट में था। मांझे ने पैर को काट दिया था। लोगों ने बड़ी मुश्किल से मांझा पैर से निकालकर घाव पर दवाई लगाकर उसको पेड़ पर छोड़ दिया। जिसके बाद वह उड़ गया। इस दौरान मोहल्ले के संजीव शर्मा, श्रीनिवास रुहेला, अनमोल, रोहित और मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पक्षियों के घायल होने पर वन विभाग को दें जानकारी
पूरे प्रकरण की जानकारी पर डीएफओ अदिति शर्मा का कहना है कि चाइनीज मांझे का लोग इस्तेमाल करना बंद करें। इसकी वजह से बहुत से पक्षियों की जान जा रही है। अगर कहीं कोई पक्षी इस तरह से घायल हो जाए तो उसके बारे में वन विभाग को जानकारी दें। जिससे कि घायल पक्षी का इलाज कराकर उसकी जान बचाई जा सके। इसकी जानकारी लोग उनके सीयूजी नंबर 7839435168 पर दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें