फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री के बीच विवाद गर्माया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। बार एसोसिएशन की सदस्य महिला अधिवक्ता पर बार महामंत्री द्वारा एजेंडा रजिस्टर के साथ संलग्न ओथ कमिश्नर की सूची फाड़ देने का आरोप लगाया था। इसको लेकर बार अध्यक्ष एवं बार महामंत्री के बीच विवाद गहराता जा रहा है। इस बाबत अध्यक्ष एवं महामंत्री ने बुधवार को अपना-अपना पक्ष यूपी बार काउंसिल को भेजा है।
विज्ञापन

महामंत्री का कहना है कि महिला अधिवक्ता सोनी के व्यवहार के खिलाफ सरधना बार से सदस्यता समाप्त करने के साथ ही शिकायत यूपी बार काउंसिल को भेजने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया था। मीटिंग के बाद बार अध्यक्ष जयवीर सिंह ने भी लिखित में अपना पक्ष भिजवाया। जिसमें उन्होंने महामंत्री नवनीत कुमार गौतम द्वारा अवैध रूप से मीटिंग बुलाकर कुछ निर्णय लिये गए निर्णय को निरस्त करने की जानकारी दी है।
वहीं, महामंत्री नवनीत कुमार गौतम ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर बार अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि जिस महिला अधिवक्ता को लेकर विवाद हुआ वह बार अध्यक्ष की जूनियर है। उन्होंने बताया कि मीटिंग में निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इसे बार अध्यक्ष को निरस्त करने का अधिकार नहीं है। मीटिंग में पारित प्रस्ताव की एक-एक छायाप्रति जिला जज एवं यूपी बार काउंसिल को भेजी जायेगी। बार महामंत्री द्वारा बुधवार को जारी विज्ञप्ति को लेकर बार अध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने अपने द्वारा जारी पूर्व के बयान को सही ठहराया। दोनों ने अपना-अपना पक्ष यूपी बार काउंसिल इस पर विवाद गहराता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें