कांधला। थानाक्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव गंगेरू निवासी 20 वर्षीय गुड्डू चार दिन पूर्व कस्बे के समीप वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया था। परिजनों ने घायल को गांव के प्राईवेट चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भर्ती कराया था, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम युवक की हालत अचानक हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को गमगीन माहौल में सपुर्द ए खाक कर दिया।
राजमिस्त्री संदिग्ध हालात में लापता
कांधला। थानाक्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी सलीम ने तहरीर देकर बताया कि उसका पिता 50 वर्षीय अय्यूब राजमिस्त्री का कार्य करता है। शुक्रवार सुबह वह बाइक से अपने किसी काम से जा रहा था। शाम तक जब राजमिस्त्री घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। लापता के पुत्र ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।