शामली/कैराना। शामली और कैराना में व्यापार मंडल में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शुक्रवार शाम को शहर के उद्यमी और व्यापारी सुभाष चौक पर इकट्ठा हुए। व्यापारियों ने इस दौरान मानव शृंखला बनाई और शहर में कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। व्यापारियों ने कहा कि शहीदों पर हमले की घटना आतंकियों की बहुत ही कायरतापूूर्ण है। मौके पर उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल, अनुराग जैन, प्रतीक अग्रवाल, राहुल गोयल, अनिल भार्गव, प्रभात भार्गव, कर्मवीर, संगीत गोयल, विनीत गोयल, विवेक जैन, सुमित बंसल, राजीव गोयल, विनय गोयल, आशीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कैराना में शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने चौक बाजार में कैंडल मार्च निकाला। नफीस अहमद, वरूण सिंघल, अमित गर्ग, रोशन लाल आर्य, शौकीन अंसारी, अय्यूब मंसूरी, डाक्टर इमरान, डाक्टर निर्मल जैन, पंकज सिंघल आदि मौजूद रहे।