फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी इंदिरानगर द्वितीय में बगैर बारिश के जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ब्रह्मपुरी इंदिरानगर द्वितीय में जलभराव
मेरठ। नालों की सफाई पर नगर निगम के दावों की हवा निकल रही है। नाले और नालियां चौक होेने के कारण गंदे पानी से गलियां पानी से लबालब होनी शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को ब्रह्मपुरी इंदिरानगर द्वितीय के मुख्य मार्ग पर भरे नाले के गंदा पानी के कारण स्थानीय लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

दिल्ली रोड़ पेट्रोल पंप के बराबर से ब्रह्मपुरी इंदिरानगर मुख्य मार्ग है। शुक्रवार को इस मार्ग पर दो फीट तक गंदा पानी भर गया। जिसके कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। नाले चौक होने के कारण नालियाें का पानी सड़कों पर बह निकला। कुछ लोगों के घरों में भी गंदा पानी भर गया है। बता दें कि यहां पर ब्रह्मपुरी के एक बड़े हिस्से से गंदे पानी की निकासी के लिए निगम ने सेम्पवेल लगाया हुआ है। जहां से नालियों के पानी को आगे नालों तक भेजा जाता है। आए दिन सेम्पवेल खराब रहता है। नालों की सफाई न होने और नियमित रूप से सेम्पवैल न चलने के कारण ब्रह्मपुरी इंदिरानगर द्वितीय क्षेत्र बरसात के बगैर ही जलमग्न रहता है। ऐसा ही हाल शुक्रवार को देखने को मिला। गंदे पानी से गुजरने वाले सतीश, उमेश, शीला देवी ने बताया कि वार्ड पार्षद और निगम के अधिकारी उनकी समस्या का समाधान कराने को तैयार नहीं हैं। यह समस्या पहली बार नहीं है। गंदा पानी भरने से रास्ता बंद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें